funny jokes






 मैडम- साली आधी घरवाली होती है,

इस मुहावरे का अर्थ बताओ?
पप्पू- वो स्कीम जो दूल्हे को बताई जाती है,
लेकिन दी नही जाती.
मैडम बेहोश!

टीचर – बताओ 1869 में क्या हुआ था?,
बंटी – जी, महात्मा गाँधी का जन्म,
टीचर – शाबाश बैठ जाओ,
टीचर पप्पू से – 1872 में क्या हुआ?
पप्पू –गाँधी जी 3 साल के हो गए, अब मै बैठु क्या

एक बेवकूफ पति अपनी पत्नी से कहता है
कि “कभी-कभी चुप भी रहा करो”.
मगर एक बुद्धिमान पति कहता है कि
“तुम्हारे लब जब खामोश रहते हैं तो चेहरा
बेहद हसीन लगता है”.
(रिश्ता वही…सोच नई)

एक बच्चा अपनी माँ से बुरी तरह से पीटने के बाद,
अपने पापा से पूछा : आप कभी इराक गए हो ?
पापाः नहीं बेटा…..
बेटा : कभी अफगानिस्तान गए हो ?
पापा : नहीं बेटा ।
बेटा : तो फिर यह आतंकवादी आइटम कहाँ से लाये ??

रात में दो मच्छर पढ़ रहे थे
पहला मच्छर (दूसरे से) : मैं तो आगे चलकर डॉक्टर बनूँगा
दूसरा मच्छर : मैं तो आगे चलकर इंजीनियर बनूंगा
तभी घर की मालकिन ने गुड-नाइट जला दिया
मच्छर (चिल्लाते हुए) : इस बुढ़िया ने तो हमारा सारा करियर ही खराब कर दिया

हल्की हल्की बारिश हो रही है… कुछ अच्छा खाने का मन करने लगा
बीवी से कहा – जो सबसे अच्छा बनाती हो , वही बनाओ
फिर ????? .
फिर क्या, मुंह बना के बैठ गई..

पत्नी: पति से पूछा मेरे न होने पर क्या करोगे?
पति- अगर तुम्हें कुछ हो गया तो मैं पागल हो जाऊंगा
बीवी- दूसरी शादी तो नहीं करोगे ?
पति- पागल का क्या भरोसा, कुछ भी कर सकता है

प्रेमी- जानू, यू आर सो हॉ ट
तभी लड़की लड़के तो दो तमाचे खींच कर लगाती है
प्रेमिका- साले मुझे 103 डिग्री बुखार है और तुझे रोमांस की पड़ी है

मेरे एक पड़ोसी है, जिनका नाम है ‘भगवान’
और उनकी लड़की का नाम है भक्ति।
मम्मी बोलती है कि,
‘बेटा भगवान की भक्ति में मन लगाया कर’

अब मम्मी को कैसे समझाऊ कि
भक्ति में तो मन लगाता हूं पर
भगवान नहीं मान रहे…

दुकानदार- मैंने आपको दुकान की एक एक चप्पल दिखा दी,
अब तो एक भी बाकी नहीं है…
महिला- वो सामने वाले डिब्बे में क्या है?
दुकानदार- बहन, थोड़ा रहम कर उसमें मेरा खाना रखा हुआ है

लड़की: बादल गरजे तो तेरी याद आती है,
सावन आने से तेरी याद आती है,
बारिश की बुंदों में तेरी याद आती है
लड़का: पता है पता है..तेरी छतरी मेरे पास पड़ी है.
लौटा दुंगा, मर मत…

बीवी मंदिर गयी और मन्नत का धागा बांधने
के लिए हाथ उठाये…
फिर कुछ सोच कर मन्नत का धागा बांधे
बिना ही हाथ नीचे कर लिये

संता- भाई तू स्कूल क्यों नहीं जाता है?
बंता- अरे जाता हूं. लेकिन लोग मुझे मार के बाहर निकाल देते हैं.
संता- क्यों भाई?
कौन से स्कूल जाता है?
बंता- कन्या पाठशाला.

संता ने राह चलती लड़की को किस कर दिया.
जज- तुम्हें 1000 रूपये की सजा दी जाती है.
संता- मैं एक और किस कर लूं क्या?
जज(गुस्से में)- क्यों?
संता- अरे मेरे पास छुट्टे नहीं हैं ना
2000 का ही नोट है.

शादी से पहले लड़का लड़की के अफेयर्स
आजु बाजू वालो से पूछ के पता करता था
अब फेसबुक कमेंट्स से पोल खुल जाती हैं.

लड़की – इतना लेट क्यों हो गए. मैं कब से इन्तजार कर रही हूँ.
लड़का – बॉस ने रोक लिया डिनर किया बॉस के साथ.
लड़की – अच्छा क्या खाया?
लड़का – गालियाँ.

टीचर – “ख़ुशी का ठिकाना ना रहा” इस मुहावरे का क्या मतलब है ?
पप्पू – ख़ुशी घर वालों से छिपकर रोजाना अपने बॉयफ्रेंड से मिलने जाती थी
एक दिन उसके पापा ने बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया और ख़ुशी को घर से निकाल दिया
अब बेचारी “ख़ुशी का ठिकाना ना रहा” (टीचर बेहोश)

टिप्पणियाँ